{"_id":"6355288f8606053db2782f27","slug":"chhattisgarh-husband-raped-wife-by-younger-brother-for-not-bringing-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gariaband: पत्नी दहेज नहीं लाई तो पति ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर छोटे भाई से कराया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gariaband: पत्नी दहेज नहीं लाई तो पति ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर छोटे भाई से कराया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
Sun, 23 Oct 2022 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Oct 2022 05:28 PM IST
सार
थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि कल शाम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपी पति, पति छोटे भाई और दूसरी पत्नी तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दहेज प्रताड़ना और बलात्कार की धाराएं लगा कर कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन
rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पत्नी के दहेज नहीं लाने पर एक युवक ने पहले तो दूसरी शादी कर ली। फिर विरोध करने पर अपने ही छोटे भाई से पत्नी का दुष्कर्म कराया। सास-ससुर ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
तीन माह पहले ही हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, शहर से करीब 10 किमी दूर एक गांव में महिला की शादी तीन माह पहले ही जुलाई में अजय (बदला हुआ नाम) से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अजय दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। बार-बार महिला को दहेज नहीं लाने के कारण ताने मारता। इसके करीब डेढ़ माह बाद वह एक अन्य महिला को घर लेकर आ गया।
डेढ़ माह बाद दूसरी लड़की को शादी कर ले आया
पत्नी ने जब महिला के बारे में पूछा तो अजय ने बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। यह उसकी पत्नी है। इसके बाद भी अजय ने उसे प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा। आरोप है कि चार अक्तूबर को अजय और उसकी दूसरी पत्नी ने महिला से मारपीट की। फिर जबरदस्ती कमरे में ले गए। इसके बाद अजय ने अपने छोटे भाई को बुलाया और पहली पत्नी का दुष्कर्म कराया।
विज्ञापन
मायके वालों के साथ महिला पहुंची थाने
महिला ने यह सब बातें अपने सास-ससुर को बताईं, लेकिन उनके रोकने का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस पर महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। वे महिला को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।