फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh home minister nanki ram kanwar blames rapes on womens stars

अब छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री का महिलाओं पर बेतुका बयान

Tue, 08 Jan 2013 08:59 PM IST
रायपुर/एजेंसी
रायपुर/एजेंसी Updated Tue, 08 Jan 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh home minister nanki ram kanwar blames rapes on womens stars

कांकेर में आदिवासी छात्राओं के साथ बलात्कार के मामले को लेकर पहले से ही आलोचनाओं से घिरे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री नानकी राम कंवर अब अपने ही एक बयान को लेकर घिर गए हैं। कंवर ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ इसलिए अपराध हो रहे हैं क्योंकि उनके ग्रह नक्षत्र सही नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस ने कंवर के बयान को बचकाना और अशिष्ट करार दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की घटनाओं के लिए हमारे पास कोई जवाब नहीं है। अभी सितारे सही नहीं चल रहे हैं। यदि सितारे गड़बड़ चल रहे हों तो वे किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं। केवल एक भविष्यवक्ता ही इसकी भविष्यवाणी कर सकता है।
विज्ञापन


कंवर ने यह बयान सोमवार को विपक्षी कांग्रेस के भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग पर दिया। कांकेर में स्थित एक सरकारी आवासीय स्कूल में कई आदिवासी छात्राओं के साथ बलात्कार का मामला शनिवार को सामने आया था। इसको लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री रमन कुमार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री के बयान पर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि मैं इस पर क्या कहूं। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल ने कंवर के बयान को बचकाना और अशिष्ट करार दिया है। पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल शेखर दत्त से मुलाकात कर भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed