{"_id":"62d4141021187a442609013d","slug":"chhattisgarh-home-guard-jawans-help-tribal-woman-deliver-baby-on-river-bank-in-rain-hit-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: होमगार्ड के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, आदिवासी महिला की डिलीवरी में की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: होमगार्ड के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल, आदिवासी महिला की डिलीवरी में की मदद
Sun, 17 Jul 2022 09:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:05 PM IST
सार
बीजापुर जिले में रविवार को भारी बारिश के बीच होमगार्ड के जवानों ने उफनती नदी के किनारे एक आदिवासी महिला को बच्चे को जन्म देने में मदद की। फिलहाल महिला और नवजात की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में होमगार्ड के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहां के बीजापुर जिले में रविवार को भारी बारिश के बीच होमगार्ड के जवानों ने उफनती नदी के किनारे एक आदिवासी महिला को बच्चे को जन्म देने में मदद की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिला और नवजात की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बहने वाली गोदावरी नदी के पानी में बढ़ोतरी के कारण कारण बीजापुर समेत दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिलों के अंदरूनी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते इन इलाकों में राहत बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को होमगार्ड के जवान बीजापुर में बारिश प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य में शामिल थे। इसी दौरान उन्हेंने एक महिला के बारे में जानकारी दी गई, जिसे प्रसव के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्र ले जाना था।
विज्ञापन
महिला के परिजन देसी बांस के स्ट्रेचर पर उसे नदी किनारे ले आए थे। अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंचने पर बचाव दल ने उसे एक नाव में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद महिला ने स्ट्रेचर पर ही जन्म दिया। फिर नवजात और मां दोनों को एक बचाव नाव पर नदी के उस पार ले जाया गया और रेड्डी गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। फिलहाल, महिला और नवजात की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बहने वाली गोदावरी नदी के पानी में बढ़ोतरी के कारण कारण बीजापुर समेत दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिलों के अंदरूनी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बस्तर संभाग के सातों जिले- बस्तर, कांकेर, कोंडगांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में यही हाल है।
राज्य के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बाढ़ को देखते हुए उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को बीजापुर और सुकमा जिलों का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अधिकारियों को बचाव दलों को अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया गया है, जबकि राजस्व, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों को प्रभावित लोगों को राहत मुहैया कराने के लिए कहा गया है।