फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh High School 2nd Main Exam 2024 result released, 15.19 percent students passed

द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024: छत्तीसगढ़ हाई स्कूल का रिजल्ट जारी, 15.19 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास

Wed, 18 Sep 2024 03:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10 वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए 45 हजार 850 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। परीक्षा में 43722 परीक्षार्थी  शामिल हुए।

विज्ञापन
Chhattisgarh High School 2nd Main Exam 2024 result released, 15.19 percent students passed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10 वीं द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए 45 हजार 850 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। परीक्षा में 43722 परीक्षार्थी  शामिल हुए। इसमें 22 हजार 581 छात्र और 21 हजार 141 छात्राएं शामिल हुए। उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 17.74, तो पास हुए छात्राओं की प्रतिशत 12.80 रहा। 
विज्ञापन


द्वितीय मुख्य परीक्षा में 43713 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। पास परीक्षार्थियों की संख्या 6642 रही।  यानी कि कुल 15.19 प्रतिशत पास हुए, जिसमें लड़कियां 17.74 और लड़के 12.80 प्रतिशत पास हुए। द्वितीय मुख्य परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से 1.81 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। सेकंड डिवीजन में 11.74 और थर्ड डिवीजन में 1.57  प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि माशिमं ने इस बार सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं बल्कि पहली बार 10वीं और 12वीं की दूसरी बार मुख्य-अवसर परीक्षा जुलाई-अगस्त में करवाई थी।

इससे पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परिणाम घोषित किए थे। इसमें कुल 37 हजार 578 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किए थे। इसमें से 35 हजार 616 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। घोषित परीक्षा परिणाम में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 11 हजार 609 थे। इस प्रकार 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार, हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष 2024 के परिणाम में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 33.47 प्रतिशत, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 31.75 प्रतिशत रहा। मंडल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रथम श्रेणी में 3,033 (8.52 प्रतिशत) विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि द्वितीय श्रेणी में 7,823 (21.96 प्रतिशत) और तृतीय श्रेणी में 752 (2.11 प्रतिशत) विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध हैं, जहां छात्र अपने परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed