{"_id":"65f40424d54dd6116a084c5e","slug":"chhattisgarh-health-department-dismissed-employees-of-reinstated-30-thousand-employees-got-benefits-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त कर्मी हुए बहाल: मिला रुका हुआ वेतन, 30 हजार कर्मचारियों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त कर्मी हुए बहाल: मिला रुका हुआ वेतन, 30 हजार कर्मचारियों को मिला लाभ
Fri, 15 Mar 2024 01:47 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:47 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बर्खास्त हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही 25 हजार कर्मियों को रुका हुआ वतन भी मिला। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त कर्मी हुए बहाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बर्खास्त हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही 25 हजार कर्मियों को रुका हुआ वतन भी मिला। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर आदेश जारी हुआ है। इसका लाभ 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को मिला है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक हड़ताल में थे। इस अवधि का अवकाश और रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इस पर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल को अभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का उस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी और वेतन अस्वीकृत कर दिया गया था। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मुलाकात के बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
निर्देश के परिपालन में बर्खास्त पांच हजार कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया गया है। साथ ही 25 हजार कर्मचारियों का अंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का निज निवास कार्यालय में गत दिवस सौजन्य भेंट कर धन्यवाद दिया है।
आंदोलन के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो हजार कर्मचारियों के रूके हुए वेतन को देने का आदेश जारी नहीं किया गया है। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इन कर्मियों का भी वेतन जारी करने का निवेदन स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से किया हैं।