फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh has become a pasture for Congress former minister Brijmohan Agarwal targeted the Baghel government

Chhattisgarh News: 'कांग्रेस के लिए चरागाह बन गया छत्तीसगढ़, चरम पर है भ्रष्टाचार', पूर्व मंत्री बृजमोहन ने बघेल सरकार पर साधा निशाना

Mon, 06 Jun 2022 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 11:02 PM IST
सार

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, ''प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है और केंद्र पर आरोप लगाती है। पहले अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें फिर बात करें।''

विज्ञापन
Chhattisgarh has become a pasture for Congress former minister Brijmohan Agarwal targeted the Baghel government
भाजपा विधायक ने भूपेश बघेल सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप - फोटो : फाइल

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए चारागाह बना हुआ है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी का एटीएम है। भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के लोगों की कोई चिंता नहीं, विकास की चिंता नहीं है। वह सिर्फ अपना पद बचाने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को खुश करने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का हित तिरोहित हो रहा है। प्रदेश की जनता परेशान है, हलकान है, विकास के काम ठप पड़े हैं और मुख्यमंत्री हवा में विचरण कर रहे हैं। किसानों को पंप चलाने के लिए बिजली और खाद नहीं मिल रही और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह सरकार सिर्फ दो काम कर रही है। एक दिल्ली को पत्र लिखना और कमेटियां गठित करना। खुद को क्या करना है इसके बारे में इनके पास कोई जवाब नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा के विधायकों को बुलाकर सेवा में लगी हुई है। जिस पार्टी को अपने ही जनप्रतिनिधि पर विश्वास नहीं है, उस पर जनता कैसे विश्वास कर सकती है। चिंतन शिविर पर बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चिंतन नहीं, चिंता में है। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी क्यों समाप्त हो रही है। पूरे देश की जनता कांग्रेस पार्टी को क्यों नकार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि यह तो कंगाल सरकार है। यह दिवालिया सरकार है। केंद्र की सरकार डीजल में 17 रुपये और पेट्रोल में 15 रुपये कम कर चुकी है। क्या प्रदेश सरकार डीजल में 10 रुपये और पेट्रोल में 5 रुपये कम नहीं कर सकती। 

अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है और केंद्र पर आरोप लगाती है. पहले अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें फिर बात करें। उन्होंने कहा कि होर्डिंग में लगता है कि पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया और जब विधानसभा में प्रश्न का उत्तर देते हैं तो 16 हजार बताते हैं। यह सिर्फ दिखावे का काम कर रही है। जितने का गोबर नहीं खरीदा उससे ज्यादा प्रचार कर रही है। सरकार का काम धरातल पर जीरो है। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस सरकार से कोई संतुष्ट नहीं है। मनरेगा, सफाईकर्मी, बिजली कर्मचारी, किसानों व डीए मांग रहे सरकारी कर्मचारियों की आवाज दबाई जा रही है। छत्तीसगढ़ अराजकता की तरफ जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed