फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh govt will give financial help to labourers to promote empowerment of girls: CM

सीएम बघेल का एलान: मजदूरों की पहली दो बेटियों को उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए मिलेगी वित्तीय सहायता

Wed, 26 Jan 2022 06:16 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: Amit Mandal Updated Wed, 26 Jan 2022 06:16 PM IST
सार

सीएम बघेल 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh govt will give financial help to labourers to promote empowerment of girls: CM
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। (file photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत मजदूरों की पहली दो बेटियों को उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की कार्य कुशलता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच दिवसीय सप्ताह की कार्यप्रणाली भी लागू करेगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है कि कर्मचारी अंशदायी पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार का योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाएगा। 

विज्ञापन


सीएम बघेल 73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। जगदलपुर बस्तर जिले का मुख्यालय है, जो राज्य की राजधानी रायपुर से 300 किमी दूर स्थित है। विज्ञप्ति में बघेल के हवाले से कहा गया है कि मजदूर परिवारों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और शादी में सहयोग देने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना (मुख्यमंत्री बालिका अधिकारिता सहायता योजना) शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि नई योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों की पहली दो बेटियों में से प्रत्येक के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपये की राशि जमा की जाएगी। सीएम ने कहा कि राज्य के हर जिले में 'महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ' का गठन किया जाएगा। बघेल ने यह भी कहा कि सभी अनियमित भवन निर्माणों को नियमित करने के लिए इस वर्ष एक सरल और पारदर्शी कानून बनाया जाएगा और आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को नियमित करने के लिए जरूरी प्रावधान किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed