फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government on alert amid fears of low rainfall, urging farmers to adopt these crops instead of pa

CG News: छत्तीसगढ़ में कम बारिश की आशंका के बीच साय सरकार अलर्ट, किसानों से कहा- धान की जगह अपनाएं ये फसलें

Wed, 24 Jun 2026 07:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Jun 2026 07:14 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के चलते सामान्य से कम बारिश की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को मौसम आधारित खेती अपनाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Chhattisgarh government on alert amid fears of low rainfall, urging farmers to adopt these crops instead of pa
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के चलते सामान्य से कम बारिश की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों को मौसम आधारित खेती अपनाने की सलाह दी है। विभाग ने विशेष रूप से अपलैंड और कम जलधारण क्षमता वाली जमीनों में धान की जगह दलहन और तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। इसके लिए किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


कृषि विभाग के मुताबिक, संभावित अल्पवर्षा की स्थिति में अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, मूंगफली, तिल, रामतिल, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलें किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो सकती हैं। इन फसलों को अपेक्षाकृत कम पानी की जरूरत होती है और प्रतिकूल मौसम में भी इनकी पैदावार बेहतर रहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन वैकल्पिक फसलों से किसानों का जोखिम कम होगा और मौसम की अनिश्चितता का असर खेती पर सीमित रहेगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार किसानों को धान के विकल्प के रूप में दलहन और तिलहन की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अपलैंड क्षेत्रों में धान के स्थान पर इन फसलों की बुआई करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, इन फसलों की खरीदी प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत समर्थन मूल्य पर की जाती है, जिससे किसानों को अपनी उपज का उचित दाम मिलने की गारंटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दलहन और तिलहन फसलें केवल आर्थिक रूप से ही नहीं, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी लाभकारी हैं। दलहनी फसलें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहती है और आगामी फसलों की उत्पादकता में भी सुधार होता है। कम लागत में बेहतर उत्पादन और बाजार में अच्छे दाम मिलने की वजह से किसानों की आय बढ़ाने में भी ये फसलें अहम भूमिका निभा सकती हैं।


कृषि विभाग ने मध्यम भूमि वाले क्षेत्रों के किसानों को भी कम वर्षा की आशंका को ध्यान में रखते हुए कम समय में तैयार होने वाली धान की किस्मों का चयन करने की सलाह दी है। इससे पानी की उपलब्धता कम होने की स्थिति में भी उत्पादन जोखिम को कम किया जा सकेगा। विभाग ने किसानों से मौसम आधारित कृषि रणनीति अपनाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और शासन की प्रोत्साहन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है। विभाग का मानना है कि समय रहते सही फसल चयन कर किसान संभावित सूखे के प्रभाव को कम करने के साथ अपनी आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed