फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Government Hospital Infants death toll Officers say nothing unusual news and updates

छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पताल में दो दिन के अंदर छह नवजातों की मौत, अधिकारी बोले- यह असामान्य नहीं

Sun, 17 Oct 2021 07:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 17 Oct 2021 07:06 PM IST
सार

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि मृत नवजात के माता-पिता ने कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा किया। बाद में अन्य मृत नवजातों के परिजन भी हंगामे में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Chhattisgarh Government Hospital Infants death toll Officers say nothing unusual news and updates
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दो दिन के अंदर हुई छह नवजातों की मौत। - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक सरकारी अस्पताल में दो दिनों के अंदर छह नवजात बच्चों की मौत हो गई है। जिसके बाद राज्य सरकार ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। इस बीच अधिकारियों ने कहा है कि इन मौतों में कुछ भी असामान्य नहीं है, क्योंकि इन नवजातों की मौत जन्म संबंधी जटिलताओं की वजह से हुई है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी रायपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध अस्पताल (जीएमसीएच) में ये मौतें हुई हैं। जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा, ‘‘एक नवजात की मौत 15 अक्टूबर की देर रात हुई, जबकि पांच अन्य नवजातों की मौत 16 अक्टूबर को हुई। सभी मृत नवजातों की उम्र चार से 28 दिन के बीच थी। इन चारों नवजातों को जन्म के बाद दूसरे अस्पतालों से रेफर किया गया था।’’
विज्ञापन


जीएमसीएच अधीक्षक ने कहा, "इन मौतों में कुछ भी असामान्य नहीं है। उन्होंने बताया- दो नवजातों को सांस लेने की समस्या थी, जबकि अन्य का वजन कम था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि मृत नवजात के माता-पिता ने कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा हंगामा किया। बाद में अन्य मृत नवजातों के परिजन भी हंगामे में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के शहरी प्रशासन एवं विकास मंत्री शिवकुमार दहेरिया अधिकारियों से बैठक के लिए अंबिकापुर रवाना हो गए। वह सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक दिल्ली दौरे पर गए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट रहे हैं। 


जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दहरिया अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं, जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल के अधीक्षक के साथ आपात बैठक बुलाई है।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर और बिलासपुर से विशेष स्वास्थ्य टीम अंबिकापुर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed