फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government departments conduct raids at 19 coal washeries in four districts

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार का कोल माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्रदेश भर में 19 जगहों पर छापेमारी

Thu, 07 Jul 2022 03:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Jul 2022 03:33 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से इन सुविधाओं के खिलाफ कोयला चोरी, हरित नियमों के उल्लंघन, रॉयल्टी चोरी और कर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं।

विज्ञापन
Chhattisgarh government departments conduct raids at 19 coal washeries in four districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने कोल माफियाओं पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार के चार विभागों की संयुक्त टीम ने कोयला चोरी, हरित नियमों के उल्लंघन और रॉयल्टी चोरी की शिकायतों के बाद बुधवार को राज्य के 19 कोयला वाशरियों में छापेमारी की।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि खनिज, राजस्व, पर्यावरण और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभागों के कुल 50 कर्मियों वाली दस टीमें देर शाम तक चल रहे अभियान में शामिल थीं। बयान के मुताबिक राज्य के कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिलों में कम से कम 19 कोयला वाशरी में छापेमारी की गई। इनके खिलाफ प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सरकारी विज्ञप्ति में छापे को कोयला माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करार दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से इन सुविधाओं के खिलाफ कोयला चोरी, हरित नियमों के उल्लंघन, रॉयल्टी चोरी और कर चोरी की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि जीएसटी विभाग ने इन परिसरों से दस्तावेज भी जब्त किए हैं, उन्होंने कहा कि कार्रवाई का विवरण बाद में साझा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, जिन वाशरीज पर छापा मारा गया उनमें इंडस उद्योग प्राइवेट लिमिटेड और सत्या पावर कोल वाशरी शामिल हैं, जो सूर्यकांत तिवारी, एसीबी प्राइवेट लिमिटेड और हिंद एनर्जी की हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने लगाए थे सरकार पर आरोपी
इससे पहले कोल माफिया को लेकर राज्य में जमकर सियासी बवाल मचा था. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने एक दिन पहले ही कांग्रेस सरकार पर कोल माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। उन्होंने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है की 'कोयले में हो रही गड़बड़ी को लेकर 10 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुका हूं। ये सरकार खुलेआम प्रति टन 25 रुपए लेने का काम कर रही है. ये बच्चा-बच्चा जनता है। यह सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, यह सरकार सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।' इधर आज राज्य सरकार ने कोयले का काम कर रहे लोगों पर बड़ा एक्शन ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed