फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh fir registered against ex ias and bjp leader op choudhary in korba

Chhattisgarh: भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला

Sat, 11 Jun 2022 09:54 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा
अमर उजाला ब्यूरो, कोरबा Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 09:54 PM IST
सार

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक वर्मा ने कहा कि मधुसूदन दास यादव की शिकायत पर यहां बकीमोंगरा पुलिस स्टेशन में चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh fir registered against ex ias and bjp leader op choudhary in korba
भाजपा नेता व पूर्व आईएएस ओपी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक खुली खदान से कोयला चोरी का कथित फर्जी वीडियो ट्वीट करने के आरोप में भाजपा नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक वर्मा ने कहा कि मधुसूदन दास यादव की शिकायत पर यहां बकीमोंगरा पुलिस स्टेशन में चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि बकीमोंगरा इलाके के निवासी यादव ने शिकायत की थी कि चौधरी ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक फर्जी वीडियो पोस्ट किया था। 
 
भाजपा नेता ओपी चौधरी ने 18 मई को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें कहा गया था कि कोरबा की गेवरा खदान से हजारों मजदूर और सैकड़ों वाहन कोयला चोरी में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं को कुल्हाड़ियों और अनय उपकरणों के साथ एक खुली खदान की खुदाई करते हुए दिखाया गया था जबकि उनमें से कुछ बोरियों में कोयला भर रहे थे जिसे लोग पीठ और कंधों पर ले जा रहे थे। 

भाजपा की राज्य इकाई ने सचिव चौधरी ने मामला दर्ज करने के लिए पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि वह जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हैं। 

चौधरी ने कहा, "मैंने वह वीडियो साझा जो पहले से ही वायरल था। वास्तव में मेरे द्वारा इसे साझा करने के बाद बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने वीडियो की जांच का आदेश दिया और कोरबा कलेक्टर ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों का दौरा किया और कहा कि खदानों में सुरक्षा का अभाव है। पुलिस कोयला चोरी में लिप्त संगठित माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय मेरे खिलाफ कार्रवाई कर रही है।"

रायपुर के पूर्व कलेक्टर चौधरी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले सेवा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले महीने वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महानिरीक्षक (बिलासपुर रेंज) रतनलाल डांगी ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट बिलासपुर के प्रभारी के नेतृत्व में जांच का आदेश दिया था। 


कोरबा के पुलिस अधीक्षक बोजराम पटेल ने तब दीपका पुलिस स्टेशन और  हरदीबाजार पुलिस चौरी के स्टेशन हाउस अधिकारियों को हटा दिया था और उन्हें कोरबा पुलि लाइन में स्थानांतरित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed