फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh fake family arrested for cheating rs13.5 lakh by getting married

Sakti: पति, सास-ससुर, रिश्तेदार सब फर्जी, शादी कर ठग लिए 13.5 लाख रुपए; चार साल बाद पता चला

Wed, 19 Oct 2022 10:41 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Oct 2022 10:41 AM IST
सार

युवती के परिवार वालों को जान-पहचान के लोगों से आरोपियों के बारे में जानकारी लगी तो शनिवार को इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हेे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh fake family arrested for cheating rs13.5 lakh by getting married
शादी करके ठगने वाले फर्जी परिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में पुलिस ने एक शातिर ठग परिवार को गिरफ्तार किया है। इस परिवार में हर रिश्ता नकली है। इस बात का पता तब चला, जब एक युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची। युवती से नाम बदलकर शादी की, खुद को रेलवे में कर्मचारी बताया और 13.5 लाख रुपए भी ठग लिए। शादी के चार साल बाद यह सब फर्जीवाड़ा सामने आया। तब पता चला कि पति, सास-ससुर और रिश्तेदार सब फर्जी हैं। इस दौरान महिला के एक बच्ची भी हो गई। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन



शादी का रिश्ता लेकर पहुंचा था फर्जी परिवार
जानकारी के मुताबिक, ओडेकरा निवासी युवती के परिवार का संपर्क साल 2019 में सोनादूला निवासी अरविंद चंद्रा, दिलहरण महंत, आनंद राम, सक्ती निवासी विमला चौहान और ब्रजराजनगर निवासी पनिका दास से हुआ। लोगों ने खुद को एक परिवार बताया। इसमें अरविंद ने खुद का नाम विवेक दास, विमला चौहान का नाम चमेली बाई और अपनी मां बताया। वहीं आनंद राम को आनंद दास व अपना बड़ा भाई, दिलहरण महंत को रिश्तेदार और पनिका दास को अपना मामा बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे के पार्सल विभाग में नौकरी करना बताया
आरोपियों ने झांसा दिया कि दूल्हा अरविंद रायगढ़ में रेलवे के पार्सल विभाग में काम करता है। यह सभी लोग परिवार की तरह युवती के घर शादी की बात करने पहुंचे थे। आरोपियों ने युवती के परिवार वालों से कहा कि आप शादी में कोई सामान मत दीजिएगा, जो देना हो कैश में दे देना। इसके बाद अप्रैल 2019 में युवती से अरविंद ने विवेक दास बनकर जांजगीर के शिव मंदिर में शादी कर ली। साथ ही दहेज में 10 लाख रुपए कैश लिए। शादी के बाद युवती को ससुराल न ले जाकर उसी के घर रहने आ गया। 
विज्ञापन

शादी के बाद खुद ही ससुराल में रहने आ गया
इस दौरान युवती जब भी आरोपी से ससुराल चलने को कहता तो वह टाल जाता। इस तरह चार साल बीत गए। इस बीच शादी के दो साल बाद उन्हें एक बेटी भी हुई। एक दिन आरोपी अरविंद ने युवती से कहा कि उसकी मां की तबीयत बहुत खराब है। उन्हें कैंसर हो गया है। इलाज के लिए रुपए चाहिए। फिर तीन किश्त में 3.80 लाख रुपए ले गया। इसके बाद युवती को छोड़कर भाग निकला। काफी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच उन्हें जानकारी मिली की पूरा परिवार फर्जी है। 



और भी वारदात किए जाने की आशंका
जैजैपुर थाना प्रभारी डीआर टंडन ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि सभी आरोपी अपने-अपने घरों में मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी। वहां से भी आरोपियों अरविंद कुमार चंद्रा, दिलहरण महंत, पनिक राम जायसवाल और  विमला बाई चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूर कर लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। आरोपियों के और भी इस तरह की वारदात किए जाने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed