फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Environment Department action on Two industries stopped operating

Chhattisgarh: जल प्रदूषण के शिकायत पर पर्यावरण विभाग की कार्रवाई; दो उद्योगों का संचालन बंद; एक को नोटिस जारी

Fri, 23 Feb 2024 04:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Feb 2024 04:53 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के भनपुरी स्थित दो उद्योगों को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उद्योगों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Environment Department action on Two industries stopped operating
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और पर्यावरण विभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के भनपुरी स्थित दो उद्योगों को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उद्योगों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एक उद्योग को दूषित जल उपचार संयंत्र में आवश्यक सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग की टीम ने भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित जल प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों की जांच की। जांच में तीन गैल्वेनाइजिंग इकाइयों और उद्योगों में उल्लंघन करते हुए पाया गया। इस पर दो उद्योगों मेस. सूर्या वायर्स और लिंबनी वायर्स का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। उनपर जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। साथ ही मेस. साईं वायर्स को दूषित जल उपचार संयंत्र में आवश्यक सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया । इसके अलावा मेस. सुनील स्टील वायर्स और मेस. स्वस्तिक वायर्स में भी जांच की गई। 
विज्ञापन


रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्र में संचालित उद्योगों के जल प्रदूषण किए जाने की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को जांच के साथ ही कार्रवाई करने निर्देश दिया था। इस पर पर्यावरण विभाग ने औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों से होने वाले जल एवं वायु प्रदूषण की लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है। डॉ सिंह ने आगे भी सभी औद्योगिक इकाईयों पर लगातार निगरानी रखी जाने और पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed