{"_id":"5e9ac2088ebc3e76ca4a3c81","slug":"chhattisgarh-encounter-in-naxalite-affected-sukma-security-forces-killed-prize-naxalites","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः नक्सल प्रभावित सुकमा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने किया इनामी नक्सली को ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः नक्सल प्रभावित सुकमा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने किया इनामी नक्सली को ढेर
Sat, 18 Apr 2020 02:45 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मार गिराया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को बताया कि सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली पोड़ियम कामा उर्फ नागेश को मार गिराया।
विज्ञापन
सुंदरराज ने बताया कि पुसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतलनार और मुंडवाल गांव के जंगलों में ओडिशा के कुछ माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। सूचना के बाद शुक्रवार को पुसपाल थाना से सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल जब चिंतलनार, मुंडवाल के जंगल में थे, तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।
विज्ञापन
सुंदरराज ने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली का शव, एक .315 बोर बंदूक तथा पिट्ठू जिसमें से एक टिफिन बम, दो हेंड ग्रेनेड, तीन डेटोनेटर, तार, नक्सल पर्चा, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है।
उन्होंने बताया कि मृत नक्सली की पहचान पोड़ियम कामा उर्फ नागेश के रूप में हुई है, जो नक्सली संगठन ‘आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी’ में एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) के पद पर सक्रिय था।
अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सली सुकमा जिला के भेजी थाना क्षेत्र के भंडारपदर गांव का निवासी था। वह विगत छह वर्षों से आंध्र प्रदेश-ओडिशा की सीमा के कालीमेला क्षेत्र में सक्रिय था। मारे गए नक्सली पर छत्तीसगढ़ शासन ने पांच लाख रुपये इनाम की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।