छत्तीसगढ़: राहुल के चेन्नई रवाना होने से पहले हो जाएगी छत्तीसगढ़ के सीएम की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे के चयन को लेकर पेच फंसा है। ताम्रध्वज साहू की साफ-सुथरी छवि है। वह पिछड़ी जाति से आते हैं और कांग्रेस अध्यक्ष उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में घोषणा होने में अभी पेच फंसा है। मुख्य दावेदार टीएस सिंह देव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी चरण दास महंत भी लाइन में हैं। राज्य के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राज्य के प्रभारी पीएल पूनिया, पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे सभी की राय ले चुके हैं। अब केवल फैसला भर शेष है।
स्टालिन-कनिमोझी ने दिया है न्योता
राज्य के प्रभारी पीएल पूनिया ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फैसला रविवार को 12 बजे की बैठक में होने की संभावना है। वहीं राहुल गांधी के कार्यालय के अनुसार रविवार शाम को ही कांग्रेस अध्यक्ष चेन्नई रवाना हो जाएंगे। वहां डीएमके के नेता, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की मू्र्ति का अनावरण होना है। इसके लिए एमके स्टालिन खुद बहन कनिमोझी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष को निमंत्रित करने के लिए दिल्ली आए थे। स्टालिन ने यूपीए चेयरपर्सन समेत कुछ वरिष्ठ कांग्रेस के नेताओं को भी आमंत्रण दिया है। कांग्रेस के नेता इसे काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
क्यों अटक रहा है सीएम का नाम
कांग्रेस पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि उनकी पार्टी देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। यह एक लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सबको सुनकर, जनता की राय जानकर, पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं की बात सुनकर कोई निर्णय करना चाहते हैं। सूत्र का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी की परंपरा तानाशाही भरी नहीं है। यहां निर्णय थोपे नहीं जाते बल्कि सबको सुनकर पार्टी, हित और भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाता है। इसमें बुराई क्या है। छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने भी ट्वीट करके कहा कि रविवार 12 बजे की बैठक में सीएम का नाम सामने आ जाएगा। आखिर इसमें इतनी जल्दबाजी क्या है।