फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh election 2018 bjp candidate op chaudhary viral video threatens voters

छत्तीसगढ़: भाजपा उम्मीदवार का वीडियो वायरल, बोले- साथ नहीं दिया तो कहर बनकर टूटूंगा

Sat, 03 Nov 2018 12:04 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh election 2018 bjp candidate op chaudhary viral video threatens voters
ओपी चौधरी के 'बिगड़े बोल' - फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़ में आईएएस से नेता बने ओमप्रकाश चौधरी का 'धमकी' भरा वीडियो वायरल हो गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले रायपुर के पूर्व डीएम को पार्टी ने खरसिया सीट से टिकट दिया है। एक चुनावी सभा में मतदाताओं को धमकी भरे अंदाज में उन्होंने कहा कि जो मेरा साथ नहीं देगा, मैं उस पर कहर बनकर टूटूंगा।
विज्ञापन


वो यहीं नहीं रुकते। 2005 बैच के आईएएस चौधरी प्रधानमंत्री मोदी और रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहते हैं, "सबको ये पता होना चाहिए कि मोदी जी 2019 में प्रचंड बहुमत से केंद्र में सरकार बना रहे हैं। सबको पता होना चाहिए कि 2018 में छत्तीसगढ़ में रमन सिंह फिर से चौथी बार सरकार बना रहे हैं। भाजपा का हिस्सा होने के कारण मैं भी बहुत पावरफुल आदमी रहूंगा. जो सही चीजों के लिए मेरा साथ देगा, मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा। जो सही चीजों में मेरा साथ नहीं देगा, मैं उस पर कहर बनकर टूटूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा ने जिस खरसिया सीट से चौधरी को टिकट थमाया है वो सालों से कांग्रेस का गढ़ रही है। कांग्रेस के नंदकुमार पटेल ने 1990 में यहां से चुनाव लड़ा और वो लगातार 2013 तक विधायक रहे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे उमेश पटेल को पार्टी ने टिकट दिया। इस बार भी भाजपा के ओपी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के उमेश पटेल से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed