छत्तीसगढ़: भाजपा उम्मीदवार का वीडियो वायरल, बोले- साथ नहीं दिया तो कहर बनकर टूटूंगा
वो यहीं नहीं रुकते। 2005 बैच के आईएएस चौधरी प्रधानमंत्री मोदी और रमन सिंह की तारीफ करते हुए कहते हैं, "सबको ये पता होना चाहिए कि मोदी जी 2019 में प्रचंड बहुमत से केंद्र में सरकार बना रहे हैं। सबको पता होना चाहिए कि 2018 में छत्तीसगढ़ में रमन सिंह फिर से चौथी बार सरकार बना रहे हैं। भाजपा का हिस्सा होने के कारण मैं भी बहुत पावरफुल आदमी रहूंगा. जो सही चीजों के लिए मेरा साथ देगा, मैं हमेशा उसके साथ रहूंगा। जो सही चीजों में मेरा साथ नहीं देगा, मैं उस पर कहर बनकर टूटूंगा।"
Important! जरूर सुनें-
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 1, 2018
ये हैं रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी, जिन्होंने हाल ही में पर्दे के पीछे से BJP की सेवा बन्द करके अब खुले में BJP की सेवा करने का निर्णय किया है।
ये वोट न देने वालों पर कहर बनकर टूटने की बात कर रहे हैं।
ऐसे सामाजिक जहर को जनता को खत्म करना ही होगा..! pic.twitter.com/13Iu4uEVMM
भाजपा ने जिस खरसिया सीट से चौधरी को टिकट थमाया है वो सालों से कांग्रेस का गढ़ रही है। कांग्रेस के नंदकुमार पटेल ने 1990 में यहां से चुनाव लड़ा और वो लगातार 2013 तक विधायक रहे। उनकी मौत के बाद उनके बेटे उमेश पटेल को पार्टी ने टिकट दिया। इस बार भी भाजपा के ओपी चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के उमेश पटेल से है।