फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh election 2023 Whose destiny will women improve or spoil

Chhattisgarh election 2023: किसकी तकदीर संवारेंगी या बिगाड़ेंगी महिलाएं, छत्तीसगढ़ में आधी आबादी का दबदबा

Mon, 09 Oct 2023 03:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 09 Oct 2023 03:08 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस साल 2023 विधानसभा चुनाव में पुरूष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। यानि कि इस बार महिलाएं चुनाव में निर्णायक भूमिका में होंगी। 

विज्ञापन
Chhattisgarh election 2023 Whose destiny will women improve or spoil
महिलाएं चुनाव में निर्णायक भूमिका में होंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में सात नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा तीन दिसंबर को होगी। ऐसे में आज से 55 दिन बाद छत्तीसगढ़ को नई सरकार मिल जाएगी। छत्तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस साल 2023 विधानसभा चुनाव में पुरूष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। यानि कि इस बार महिलाएं चुनाव में निर्णायक भूमिका में होंगी। जिससे यह माना जा रहा है कि अबकि बार महिलाएं ही तय करेंगी कि स्थानीय विधायक कौन होगा। 

विज्ञापन

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद चार बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। 2003 से छत्तीसगढ़ में विधानसभा हो रहे हैं। 90 विधानसभा सीटें है और लगातार तीन बार बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई लेकिन 2018 में कांग्रेस में निर्वाचित सरकार बनाई। इन विधानसभा चुनाव में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी साल दर साल बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ इतिहास में पहली बार 2018 विधानसभा चुनाव के बाद 90 सीट में से 16 सीट पर महिलाओं का कब्जा हुआ। छत्तीसगढ़ में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी देश के कई राज्यों की तुलना में ज्यादा है। 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

2008 विधानसभा चुनाव में कुल एक हजार 66 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे इसमें से 972 पुरुष और 94 महिला प्रत्याशी रहीं। चुनाव परिणाम में 11 महिलाएं विधायक बनीं इसमें से छह विधायक बीजेपी की थीं और पांच विधायक कांग्रेस पार्टी से थीं। इसी तरह 2013 विधानसभा चुनाव में 986 लोगों ने विधानसभा चुनाव लड़ा। इसमें से 901 पुरुष प्रत्याशी थे और 83 महिला प्रत्याशी थी। इसमें से केवल 10 महिलाएं विधानसभा तक पहुंची और इसमें से छह बीजेपी और चार कांग्रेस की प्रत्याशी विधायक बनी। 


 

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की तरफ से  जारी की गई फाइनल लिस्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता नई सरकार तय करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पहली बार राज्य में पुरुष से ज्यादा महिला मतदाताओं की संख्या है। इस बार मतदाता सूची में सात लाख से ज्यादा नए वोटर लिस्ट में जुड़े हैं। जिन पर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें टिकी हुई हैं। 

पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने छत्तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद चार अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता है। इनमें से एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता हैं, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया बताया कि अगस्त में शुरू हुए नए वोटरों को जोड़ने के काम में राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed