{"_id":"5fc4e94d3e9e3e398d68c67a","slug":"chhattisgarh-elderly-woman-killed-in-bear-attack-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बाजार जा रही महिला पर भालू ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बाजार जा रही महिला पर भालू ने किया हमला, मौत
Mon, 30 Nov 2020 06:15 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
भालू (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाजार जा रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई।कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम केंदई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत घोघरा नाला के करीब भालू के हमले में 65 वर्षीय फूलकुंवर गोड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि फुलसर गांव निवासी फूलकुंवर गोड़ रविवार को करीब के कोरबी गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गई थी। बाजार से खरीदारी कर शाम को जब वह अपने भाई के घर हरदेवा गांव जा रही थी, तभी भालू ने रास्ते में घोघरा नाला के पास झाड़ियों से निकलकर अचानक उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि भालू ने महिला के सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्से को बुरी तरह से नोच दिया था।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाजार से घर लौट रहे अन्य ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने महिला के परिजनों और वन विभाग को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन तथा पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को वन विभाग की ओर से 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है। शेष 5.75 लाख रुपये सभी अपौचारिकता पूर्ण करने के बाद दिए जाएंगे।