फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh driver died in collision of two trucks in korba

Korba: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत; कई घंटों से फंसा शव, केबिन काटकर निकालने का प्रयास जारी

Thu, 20 Oct 2022 03:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Oct 2022 03:00 PM IST
सार

करतला थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि हादसा करीब सुबह 10 बजे हुआ है। सलिहाभांठा मोड़ के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। इस हादसे में एक ट्रक का चालक पत्थलगांव निवासी शशि कुमार चौहान (46)  के शव को बाहर निकालने का प्रयास चल रहा है। 

विज्ञापन
chhattisgarh driver died in collision of two trucks in korba
हादसे के बाद चालक का शव ट्रक में ही फंस गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक का शव कई घंटों से ट्रक के अंदर ही फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस केबिन को काटकर शव बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। हादसा करतला थाना क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, करतला-हाटी मुख्य मार्ग पर ग्राम सलिहाभांटा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक तेज रफ्तार में दूसरे के केबिन को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। इसके चलते उस ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक का चालक भाग निकला। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दूसरे ट्रक का चालक अभी भी अंदर फंसा हुआ है। उसके शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने टैक्नीशियन बुलाए हैं। सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे के बाद से अभी तक ग्रामीणों की मदद से चालक का शव बाहर निकालने का प्रयास जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed