{"_id":"63511541f9d7836ac5731ebe","slug":"chhattisgarh-driver-died-in-collision-of-two-trucks-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत; कई घंटों से फंसा शव, केबिन काटकर निकालने का प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत; कई घंटों से फंसा शव, केबिन काटकर निकालने का प्रयास जारी
Thu, 20 Oct 2022 03:00 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Oct 2022 03:00 PM IST
सार
करतला थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि हादसा करीब सुबह 10 बजे हुआ है। सलिहाभांठा मोड़ के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। इस हादसे में एक ट्रक का चालक पत्थलगांव निवासी शशि कुमार चौहान (46) के शव को बाहर निकालने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक का शव ट्रक में ही फंस गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक का शव कई घंटों से ट्रक के अंदर ही फंसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस केबिन को काटकर शव बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। हादसा करतला थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, करतला-हाटी मुख्य मार्ग पर ग्राम सलिहाभांटा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक तेज रफ्तार में दूसरे के केबिन को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। इसके चलते उस ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक का चालक भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दूसरे ट्रक का चालक अभी भी अंदर फंसा हुआ है। उसके शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने टैक्नीशियन बुलाए हैं। सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे के बाद से अभी तक ग्रामीणों की मदद से चालक का शव बाहर निकालने का प्रयास जारी है।