{"_id":"6910954f8d21b1280c0f7598","slug":"chhattisgarh-daughter-akanksha-honored-by-cm-sai-played-a-key-role-in-the-women-s-cricket-team-s-victory-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा को सीएम साय ने किया सम्मानित, महिला क्रिकेट टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा को सीएम साय ने किया सम्मानित, महिला क्रिकेट टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका
Sun, 09 Nov 2025 06:51 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:51 PM IST
सार
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा को सीएम साय ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आकांक्षा ने वर्ल्ड कप जीत की खुशी साझा की और छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की अपनी यात्रा के अनुभव बताए। मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने यह साबित किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सरकार 'खेल अलंकरण सम्मान' को पुनः प्रारंभ करने जा रही है और ओलंपिक में भाग लेने व पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सुदूर अंचलों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 'बस्तर ओलंपिक' जैसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
आकांक्षा ने मुख्यमंत्री से कहा कि छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी। उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान उनका मुख्य कार्य खिलाड़ियों की फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और रिकवरी को बनाए रखना था। उन्होंने कहा कि मैं मैदान में खिलाड़ी नहीं थी, लेकिन टीम के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही।
विज्ञापन
दुर्ग में जन्मी आकांक्षा का परिवार रायपुर में निवासरत है, जबकि उनका पैतृक गांव कवर्धा में है। उन्होंने फिजियोथेरेपी में स्नातक की पढ़ाई छत्तीसगढ़ में और मास्टर्स डिग्री कटक से पूरी की। साल 2019 में आकांक्षा ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम (CSCS) के साथ बतौर फिजियोथेरेपिस्ट करियर शुरू किया था। वर्ष 2022 में उन्हें भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड कप अभियान में शामिल किया गया, जहां उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस और मानसिक दृढ़ता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। छह वर्षों के छोटे से पेशेवर सफर में आकांक्षा ने अपने समर्पण और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय खेल जगत में विशेष पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।