{"_id":"6277a73e9205dd05ad3906b1","slug":"chhattisgarh-couple-killed-two-children-seriously-injured-in-road-accident-in-jashpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जशपुर में सड़क हादसा, दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जशपुर में सड़क हादसा, दंपति की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
Sun, 08 May 2022 04:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर (छत्तीसगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 08 May 2022 04:49 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि कार से टकराने के बाद ट्रक सड़क से फिसल कर नीचे खेत में चला गया। हादसा इतना भयानक था कि हमें सौरभ के शव को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कार और तेज रफ्तार ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार सवार कारोबारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं, उनके दो बच्चे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार रात को उस समय हुआ, जब कुंकुरी शहर निवासी परिवार नजदीकी ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कपड़ा व्यापारी सौरभ बंसल(36) और उनकी पत्नी निशू (32) के तौर पर की गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, उल्टी दिशा से तेज गति में ट्रक लहराते हुए चल रहा था और उसका बीच का हिस्सा कार से टकराया। उन्होंने बताया कि सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए पड़ोसी राज्य झारखंड स्थित रांची के अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कार से टकराने के बाद ट्रक सड़क से फिसल कर नीचे खेत में चला गया। हादसा इतना भयानक था कि हमें सौरभ के शव को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है और ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन