फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh coronavirus Update 410 new cases, no new death active tally at 2,232

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, एक दिन में 410 नए मरीज मिले

Fri, 15 Jul 2022 01:29 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अजय सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

रायपुर में संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए हैं जबकि दुर्ग में 81, राजनांदगांव में 30, बिलासपुर में 26, कोरबा में 15 नए मामले सामने आए।

विज्ञापन
Chhattisgarh coronavirus Update 410 new cases, no new death active tally at 2,232
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले फिर बढ़ने  लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 410 लोग संक्रमित पाए गए। हालांकि गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। राज्य में गुरुवार तक कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,57,700 हो गई।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 16 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई वहीं 230 लोगों ने घरों में पृथकवास की अवधि पूरी की। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए हैं जबकि दुर्ग में 81, राजनांदगांव में 30, बिलासपुर में 26, कोरबा में 15 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,57,700 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,41,423 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में अभी 2,232 मरीज उपचाराधीन हैं वहीं राज्य में वायरस से संक्रमित 14,045 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed