{"_id":"5fc5bbb08ebc3e9be27dabc1","slug":"chhattisgarh-corona-cases-in-last-24-hours-1324-new-cases-18-people-died-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Chhattisgarh: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,324 नए मामले, कुल आंकड़ा दो लाख के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Chhattisgarh: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,324 नए मामले, कुल आंकड़ा दो लाख के पार
Tue, 01 Dec 2020 09:12 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस मामलों
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,324 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,37,322 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने वहां की स्थिति की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को 153 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1,586 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया है। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमित 18 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1,324 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 186, दुर्ग से 169, राजनांदगांव से 73, बालोद से 74, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 28, धमतरी से 33, बलौदाबाजार से 57, महासमुंद से 35, गरियाबंद से 23, बिलासपुर से 103, रायगढ़ से 104, कोरबा से 63, जांजगीर-चांपा से 118, मुंगेली से 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से चार, सरगुजा से 30, कोरिया से 21, सूरजपुर से 47, बलरामपुर से 32, जशपुर से आठ, बस्तर से 12, कोंडागांव से 19, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से तीन, कांकेर से 19, नारायणपुर से एक, बीजापुर से दो और अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,37,322 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसमें से 2,14,826 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 19,635 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2,861 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 46,526 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 656 लोगों की मौत हुई है।