{"_id":"623722af9952da60b31b9d08","slug":"chhattisgarh-cop-dies-after-collapsing-during-attempt-to-pacify-clashing-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: झगड़ा सुलझाने के दौरान बेहोश पुलिसकर्मी की मौत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: झगड़ा सुलझाने के दौरान बेहोश पुलिसकर्मी की मौत, जानें पूरा मामला
Sun, 20 Mar 2022 06:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद (छत्तीसगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद (छत्तीसगढ़)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:18 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार शर्मा के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य के महासमंद में दो गुटों के बीच झगड़ा सुलझाने के दौरान बेहोश हुए पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मृत पुलिस अधिकारी की पहचान विकास शर्मा के रूप में हुई है जो जिले की साइबर सेल में तैनात थे।
विज्ञापन
महासमुंद के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के क्लबपारा इलाके में शनिवार की रात शर्मा के घर के पास ही यह घटना हुई। एसपी ने बताया कि अपने घर के पास झगड़ा होता देख शर्मा सुलह करवाने मौके पर पहुंचे। यहीं बीच-बचाव के दौरान वे वहीं बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार शर्मा के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है।
विज्ञापन