{"_id":"5fab51e2bab6c077ad0b6999","slug":"chhattisgarh-congress-won-marwahi-assembly-seat-defeat-bjp-by-more-than-38000-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने जीती मरवाही विधानसभा सीट, भाजपा को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने जीती मरवाही विधानसभा सीट, भाजपा को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया
Wed, 11 Nov 2020 08:22 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
Congress Symbol
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपने निकटतम भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 38,197 मतों से हराया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मरवाही विधासभा सीट के लिए शासकीय गुरुकुल विद्यालय में मतों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन
22 चक्रों की गिनती के बाद देर शाम परिणाम की घोषणा कर दी गई। इस सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था जिसमें 77.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अधिकारियों ने बताया कि इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी के के ध्रुव को 83,561 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गंभीर सिंह को 45,364 मत मिले हैं। मरवाही विधानसभा सीट के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अंतर्गत आने वाली मरवाही विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 2000 में नए राज्य के गठन के बाद से यह सीट जोगी परिवार के पास थी। बीते 29 मई को अजीत जोगी की मृत्यु के बाद रिक्त हुई इस सीट के लिए उपचुनाव कराया गया।
विज्ञापन
इस उप चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी और उनकी पत्नी ऋचा जोगी का नामांकन जाति प्रमाण पत्र मामले के कारण रद्द हो गया था। राज्य बनने के बाद यह पहली बार है कि इस सीट से जोगी परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ सका। जोगी ने इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी का समर्थन करने का फैसला किया था।
राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास अब 70 सीट हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पास 14 सीट, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पास चार सीट तथा बहुजन समाज पार्टी के पास दो सीटें हैं। इससे पहले राज्य में दंतेवाड़ा और चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराए गए थे। दोनों उपचुनावों में भी सत्ताधारी दल ने जीत हासिल की थी।