{"_id":"615990dd8ebc3e0a0c3bb1e7","slug":"chhattisgarh-congress-mla-brihaspat-singh-slammed-bjp-and-rss-alleging-they-are-trying-to-provoke-ts-singh-deo","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक का भाजपा-आरएसएस पर हमला, कहा- बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे 'देशी अंग्रेज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक का भाजपा-आरएसएस पर हमला, कहा- बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे 'देशी अंग्रेज'
Sun, 03 Oct 2021 04:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 03 Oct 2021 04:46 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी के विधायक बृहस्पति सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस बांटो और राज करो की नीति पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकार में भगवा दल पहले भी सरकारें गिराने के लिए साजिशें रचता रहा है और अभी भी ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने रविवार को भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'छत्तीसगढ़ में भाजपा को देशी अंग्रेज कहते हैं। आरएसएस कार्यकर्ता हमारे विधायकों को भटकाने की कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार को निशाना बनाया, जिसके चलते यह गिर गई। पंजाब में भी उन्होंने यही किया।'
विज्ञापन
बृहस्पति सिंह ने आरोप लगाया कि आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बांटो और राज करो की नीति अपना ली है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि इससे पहले आरएसएस कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ सरकार को भी अस्थिर करने की कोशिशें की थीं। अब वह टीएस देवसिंह को उकसा रहे हैं। लेकिन वह एक बुद्धिमान और समझदार नेता हैं और वह भाजपा की साजिशों में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस विधायकों के जुटने का सिलसिला जारी
उधर, दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायकों के जुटने का सिलसिला जारी है। बृहस्पत सिंह ने दावा किया है कि आज शाम तक दिल्ली में 35 विधायक पहुंच जाएंगे तो रविवार को और विधायक आएंगे। उन्होंने कहा कि हम राज्य प्रभारी पीएल पूनिया और पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में नेतृत्व बदलाव पर कोई चर्चा नहीं होनी है।
विज्ञापन
सीएम बघेल को बनाया यूपी चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक
इस बीच कांग्रेस हाईकमान ने रविवार को ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में कुछ बदलाव करने का एलान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत लगभग सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं।