फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress in-charge Kumari Selja High level meeting in CM house

सैलजा की हाई लेवल मीटिंग: सिंहदेव बोले- संगठन में बदलाव पर कोई चर्चा नहीं, मेरा उपवास था, तो आम मिले हैं

Tue, 16 May 2023 03:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 16 May 2023 03:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दोनों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियां यानी बीजेपी और कांग्रेस आज मंगलवार को विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress in-charge Kumari Selja High level meeting in CM house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दोनों ही मुख्य राजनीतिक पार्टियां यानी बीजेपी और कांग्रेस आज मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही हैं। एक तरफ जहां बीजेपी कार्य समिति की बैठक भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हो रही है, तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भी बैठक हो रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा आज सुबह ही रायपुर पहुंची। इसके बाद वो सीएम हाउस पहुंची। मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश बघेल के साथ स्पीकर चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग ली। 

विज्ञापन


सीएम हाउस में आयोजित हाई लेवल मीटिंग करीब 3 घंटे तक बैठक चली। इसके बाद मंत्री सिंहदेव ने बैठक को लेकर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि बैठक पूरी तरह से चुनावी तैयारियों पर थी। सैलजा ने चुनावी रणनीति को लेकर निर्देश दिए हैं। इसे लेकर संभाग स्तरीय अभियान शुरू किए जांएंगे। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश के सभी पांचों संभाग में लोगों के बीच जाएगी। सिंहदेव ने कहा कि संगठन में बदलाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैठक में सभी मंत्री शामिल थे। उपवास होने की वजह से मैंने कुछ नहीं खाया, लेकिन सीएम भूपेश बघेल के यहां से मुझे आम मिले हैं, जिसे मैं बंगले में जाकर खाऊंगा। इस बार चुनाव सीट के सवाल पर कहा कि 75 से अधिक सीटें कांग्रेस को टारगेट मिला है। काम अच्छा हुआ है, तो बदलाव क्यों होगा? बैठक में इस संबंध में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई पर सिंहदेव ने कहा कि कर्नाटक में क्या हुआ, हमने छत्तीसगढ़ में भी देखा।  ईडी मारपीट कर लोगों पर दबाव बना रही है। उनसे दबाव में हस्ताक्षर करवाने की कोशिश कर रही है। लोगों को खाना दे रही है तो पानी नहीं और पानी दे रही है तो खाना नहीं। परेशान किया जा रहा है। 


बता दें कि कुमारी सैलजा 6 दिन पूर्व ही रायपुर आईं थीं। फिर से उनके दौरे से कांग्रेसियों की धड़कने तेज हो गई हैं। पिछली बैठक में भी उन्होंने चुनावी रणनीति समेत कई मुद्दों पर बातचीत की थी। बैठक में मंत्री, प्रदेश के सभी महापौर, कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में उन्होंने साल 2023 के चुनाव को लेकर सभी को जीत का टारगेट दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed