फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Congress fumes over BJP leader's harsh remarks on CM Baghel on cow dung scam, gave this answer

छत्तीसगढ़: गोबर घोटाले पर भाजपा नेता की सीएम बघेल पर तल्ख टिप्पणी से बिफरी कांग्रेस, दिया ये जवाब

Fri, 01 Oct 2021 04:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Amit Mandal Updated Fri, 01 Oct 2021 04:30 PM IST
सार

भाजपा नेता सीटी रवि ने सीएम बघेल को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस तरह बिहार में लालू प्रसाद यादव ने चारा खाकर घोटला किया, वैसा ही घोटाला छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Congress fumes over BJP leader's harsh remarks on CM Baghel on cow dung scam, gave this answer
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ (file photo) - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि ने छत्तीसगढ़ के दौरे के दौरान सीएम भूपेश बघेल पर विवादित टिप्पणी कर दी। गुरुवार को भिलाई में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोबर खाकर गोबर घोटाला कर रहे हैं। उन्होंने लालू यादव से भूपेश बघेल की तुलना भी की। अब प्रदेश कांग्रेस ने सीटी रवि पर पलटवार करते हुए कहा कि जो जैसा खाता है वैसा सोचता है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाकर उनसे माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने बस्तर के कार्यक्रम में कह दिया था कि भाजपा कार्यकर्ता अगर थूकें तो भूपेश कैबिनेट बह जाएगी। इस बयान के बाद भी भाजपा की किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन


भिलाई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीटी रवि ने कहा कि सरकार ने जनता से किए वादे नहीं निभाए। जिस तरह बिहार में लालू प्रसाद यादव ने चारा खाकर घोटला किया, वैसा ही घोटाला छत्तीसगढ़ में भी हो रहा है। सीटी रवि ने भाजपा कार्यकर्ताओ से कहा कि वे इन दिनों जारी अभियान, सेवा और समर्पण को भी मजबूती दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने सीटी रवि पर पलटवार करते हुए उनके बयान को अशोभनीय करार दिया। उन्होंने कहा कि जो जैसा खाता है, वैसा सोचता है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की मानसिक दशा ठीक नहीं है। 2018 में विधानसभा चुनावों की करारी हार से बौखलाए भाजपा नेता लगातार छत्तीसगढ़ के मान सम्मान स्वाभिमान को चोट पहुंचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ियों को अपमानित कर रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ में नफरत का बीज बोकर राजनीति करना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed