{"_id":"5b5004bc4f1c1b6e118b46e3","slug":"chhattisgarh-congress-chief-says-naxalite-threat-on-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावों पर नक्सली साया बताकर फैलाई सनसनी, बोले- मुझे फोन आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावों पर नक्सली साया बताकर फैलाई सनसनी, बोले- मुझे फोन आया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर नक्सली साया बताकर सनसनी फैला दी है। भूपेश बघेल ने इस बारे में बाकायदा दुर्ग पुलिस से शिकायत भी की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर मंगलवार की रात को एक फोन आया था, फोन करने वाले ने अपना नाम नक्सली नेता गणपति बताया था। गणपति ने कहा कि पिछली बार के चुनाव में हमने भाजपा की मदद की थी लेकिन हम इस बार कांग्रेस की मदद करना चाहते हैं।
भूपेश ने कहा कि पहले तो उन्होंने इस फोन को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बाद में दुर्ग पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को वह नंबर भी बताया जिससे उन्हें फोन आया था। भूपेश ने इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भाजपा और जोगी कांग्रेस की साजिश लग रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस नंबर 8008197569 से फोन किया गया था।
वहीं मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल ने इस कॉल की सूचना एसपी दुर्ग को दी है। मामले में डीजीपी को भी पूरी जानकारी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है जिसकी रिपोर्ट जल्द ही आएगी।