फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM: Vishnudev Sai becomes new CM of Chhattisgarh; Arun Sao and Vijay Sharma can become Deputy CM

Chhattisgarh CM: विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री; अरुण साव और विजय शर्मा बन सकते हैं डिप्टी सीएम

Sun, 10 Dec 2023 08:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 10 Dec 2023 08:46 PM IST
सार

Chhattisgarh CM: तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। डिप्टी सीएम के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और  कवर्धा के पहली बार विधायक बने विजय शर्मा शपथ ले सकते हैं। बता दें कि अरुण साव इससे पहले सांसद रह चुके हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM: Vishnudev Sai becomes new CM of Chhattisgarh; Arun Sao and Vijay Sharma can become Deputy CM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पहली बार विधायक बने विजय शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को सीएम चुन लिया गया है। नाम की घोषणा होने के बाद विष्णुदेव साय राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। उन्होंने वहां सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें कैबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया है। छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री बनने के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम 13 दिसंबर को होगा। नए मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता आ सकते हैं।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम बनने के भी चर्चा है। सीएम का चेहरा सामने आने के बाद प्रदेश में दो डिप्टी सीएम के भी नाम चर्चा में है। वहीं तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। डिप्टी सीएम के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और  कवर्धा के पहली बार विधायक बने विजय शर्मा शपथ ले सकते हैं। बता दें कि अरुण साव इससे पहले सांसद रह चुके हैं। वहीं विजय शर्मा कांग्रेस के दिग्गज मंत्री मोहम्मद अकबर को हराकर पहली बार विधायक बने हैं। शर्मा विद्यार्थी परिषद के नेता भी रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम बनते ही साय का दवा
सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करूंगा। उन्होंने अपने घोषणाओं में कहा कि सबसे पहले काम 18 लाख आवास देने का करूंगा। इसके साथ ही 2 साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed