फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: CM Sai and Deputy CM Vijay Sharma met injured jawans in Naxalite attack on new CRPF camp

नक्सली हमले में घायल जवानों से मिले सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा: कहा- ये नक्सलियों की कायराना करतूत

Tue, 30 Jan 2024 10:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 10:26 PM IST
सार

CM Sai and Deputy CM Vijay Sharma met injured jawans in Naxalite attack: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Chhattisgarh: CM Sai and Deputy CM Vijay Sharma met injured jawans in Naxalite attack on new CRPF camp
नक्सली हमले में घायल जवानों से मिले सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CM Sai and Deputy CM Vijay Sharma met injured jawans in Naxalite attack: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रायपुर के बालाजी अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर्स को जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुठभेड़ में 3 जवानों की शहादत को नमन किया है। जवानों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन की ओर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि नक्सली जिन इलाकों को अपना समझ रहे थे, उन इलाकों में नक्सली आतंकवाद के विरूद्ध  सुरक्षाबलों की दखल और बढ़ते प्रभाव से नक्सली बौखला गए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



साय ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। नक्सली आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश शहीद जवानों के परिवारजनों के साथ है। सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे, जहां घात लगाकर नक्सलियों ने अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया। 


 



इन जवानों की हुई शहादत
  • आरक्षक देवन सी., 201 कोबरा
  • आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा
  • आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ



ये जवान हुए घायल

  1.  लखवीर, डिप्टी कमांडेंट 201 कोबरा
  2.  राजेश पंचाल, असिस्टेंट कमांडेंट 201 कोबरा1
  3. खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  4. अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  5. हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
  6.   मोहम्मद ईरफान, प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
  7.  गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक  201 कोबरा
  8.  मनोज नाथ, आरक्षक 201 कोबरा
  9. विकास कुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  10. बेनूधर साहू, आरक्षक 201 कोबरा
  11.  टी. मधुकुमार, आरक्षक 201 कोबरा
  12. मलकित सिंह, आरक्षक 201 कोबरा
  13.  ई. वेंकटेश, आरक्षक 201 कोबरा
  14. अविनाश शर्मा, आरक्षक 201 कोबरा
  15. राउत ओमप्रकाश, आरक्षक 201 कोबरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed