{"_id":"619351d2e7361641d9349055","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-father-nand-kumar-baghel-health-down-airlift-from-koriya-to-raipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, कोरिया से राजधानी हुए एयरलिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की अचानक बिगड़ी तबीयत, कोरिया से राजधानी हुए एयरलिफ्ट
Tue, 16 Nov 2021 12:31 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:31 PM IST
सार
नंद कुमार बघेल अंबिकापुर होते हुए सोमवार देर शाम ही कोरिया पहुंचे थे। उन्हें बैकुंठपुर में होने वाली सामाजिक बैठक में शामिल होना था। इससे पहले डिनर के बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : twitter.com/bhupeshbaghel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की सोमवार देर रात कोरिया में तबीयत खराब हो गई। खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया। नंद कुमार बघेल को रायपुर के निजी अस्पताल बालाजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके ब्रेन पर भी असर हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नंद कुमार बघेल अंबिकापुर से सोमवार देर शाम कोरिया पहुंचे थे। उन्हें बैकुंठपुर में होने वाली सामाजिक बैठक में हिस्सा लेना था। इससे पहले डिनर के बाद देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। गैस की समस्या होने से पेट और सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल रायपुर के बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति सामान्य है।