फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel the 5th National Conference of All India Professionals Congress Slams BJP

Chhattisgarh: सीएम बघेल बोले- 2014 से पहले गुजरात मॉडल के बारे में बहुत बात हुई, अब हम इसका खामियाजा भुगत रहे

Sat, 30 Jul 2022 09:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 30 Jul 2022 09:27 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने में अच्छा काम किया है, जिसके चलते देश को श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने यह दावा किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel the 5th National Conference of All India Professionals Congress Slams BJP
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति एक-एक कर बेची जा रही है। बेरोजगारी-गरीबी बढ़ रही है। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान विकास के गुजरात मॉडल की चर्चा थी। अब वह गायब हो गया है। इसके बारे में अब कोई भी बात नहीं करता है। गुजरात मॉडल को क्या हो गया है? पूरा देश देख रहा है। हम इस मॉडल का खामियाजा भुगत रहे हैं।

विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस (एआईपीसी) के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के लोगों की न्यूनतम जरूरत के साथ-साथ न्यूनतम आय सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोबर खरीद के लिए हमारा मजाक उड़ाया, लेकिन इस योजना ने न केवल पशुपालन को व्यावसायिक रूप से लाभदायक बना दिया।
विज्ञापन


सीएम बघेल ने केंद्रीय मंत्री को लिखा खत
मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य में इस्पात कारखानों को पर्याप्त मात्रा में कोयले की पूर्ति और उसके लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) को निर्देश देने के लिए केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा देश के कई राज्यों की कोयला आवश्यकता को पूर्ण करने वाले तथा कोयला और स्टील उत्पादन में अग्रणी राज्य के स्वयं के लघु उद्योगों को कोयला आपूर्ति से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की नहीं होगी श्रीलंका, पाकिस्तान जैसी हालत : रघुराम राजन

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel the 5th National Conference of All India Professionals Congress Slams BJP
रघुराम राजन - फोटो : ANI
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने में अच्छा काम किया है, जिसके चलते देश को श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने यह दावा किया है। उन्होंने कहा, हमारे पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा है। हमारे विदेशी कर्ज भी कम हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 22 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में भारत की विदेशी मुद्रा 571.56 अरब डॉलर है। इस हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 1.152 अरब डॉलर की गिरावट आई है। ऐसा विदेशी मुद्रा संपत्ति में गिरावट के कारण हुआ। शेष सभी घटकों में मुनाफा ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed