फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says Not a branch will be chopped if Singh Deo opposes coal mining projects

Chhattisgarh: कोयला खनन के मुद्दे पर सीएम-मंत्री आमने-सामने, भूपेश बघेल बोले- जो बंदूक देगा, उसे मिलेगी गोली

Tue, 07 Jun 2022 07:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 07 Jun 2022 07:38 PM IST
सार

कोल ब्लॉक की मंजूरी को लेकर राज्य के आदिवासी और प्रभावित ग्रामीण लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं इसको लेकर राज्य में राजनीति भी तेज हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और सीएम भूपेश बघेल कोयला खनन को लेकर आमने सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel says Not a branch will be chopped if Singh Deo opposes coal mining projects
भूपेश बघेल बनाम टीएस सिंहदेव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में राजस्थान को कोल ब्लॉक की मंजूरी का भारी विरोध हो रहा है। कोल ब्लॉक की मंजूरी को लेकर राज्य के आदिवासी और प्रभावित ग्रामीण लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं इसको लेकर राज्य में राजनीति भी तेज हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और सीएम भूपेश बघेल कोयला खनन को लेकर आमने सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि घने जंगलों का विनाश करके कोयला खनन नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बंदूक और गोलियां चलाने के लिए आता है, तो आप मुझे फोन करें। मैं पहली गोली लूंगा और आपको दूसरी गोली लगेगी। 

विज्ञापन


सीएम भूपेश ने दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर सिंहदेव नहीं चाहते कि पेड़ काटे जाएं, तो एक भी शाखा को नहीं छुआ जाएगा। गोली लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो कोई भी बंदूक देगा उसे गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन


किसान और आदिवासी कर रहे विरोध
गौरतलब है कि राज्य में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) को आवंटित दो कोयला खदानों में खनन की अनुमति के खिलाफ कार्यकर्ताओं और ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। बीते शनिवार को सीएम भूपेश बघेल ने कोयला खनन की जरूरत पर बल दिया था। उन्होंने कहा था कि खनन जारी रहेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि जो लोग कोयला खनन का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने घरों में बिजली को बंद कर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोयला खनन के दौरान अस्सी हजार पेड़ काटे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएस सिंहदेव ने किया था परसा कोल माइंस क्षेत्र का निरीक्षण
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को परसा कोल माइंस क्षेत्र के गांवों में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरगुजा के हरिहरपुर गांव में आंदोलनरत ग्रामीणों से मुलाकात भी की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि घने जंगलों का विनाश करके कोयला खनन नहीं होना चाहिए। ऐसी जगहों से कोयला निकाला जाए जहां जंगल नहीं हैं। अगर ग्रामीण एक राय रहे तो उनकी जमीन कोई नहीं ले सकता। एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से मिलकर इस बारे में जानकारी देने की बात भी कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed