फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said BJP uses central agencies against opponents during polls

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने लगाया आरोप, चुनाव के दौरान विपक्षियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को इस्तेमाल करती है भाजपा

Thu, 20 Jan 2022 03:07 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Jan 2022 03:07 AM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा केवल उन्हीं राज्यों में छापेमारी क्यों की जाती है, जहां गैर-भाजपा दल सत्ता में हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel said BJP uses central agencies against opponents during polls
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक रिश्तेदार के परिसरों पर छापेमारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की बुधवार को आलोचना की। साथ ही बघेल ने भगवा पार्टी पर चुनाव के दौरान राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा केवल उन्हीं राज्यों में छापेमारी क्यों की जाती है, जहां गैर-भाजपा दल सत्ता में हैं। बघेल दिल्ली और चुनाव वाले उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे से लौटने के बाद बुधवार शाम रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


जब संवाददाताओं ने उनसे चन्नी के भतीजे के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बारे में सवाल किया, तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं, उन राज्यों में विपक्ष के लोगों के परिसरों पर छापे मारे जाते हैं, ताकि लोगों को डराया- धमकाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघेल ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रिश्तेदारों के यहां छापा क्यों नहीं पड़ा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के यहां छापा क्यों नहीं पड़ा, गोवा के मुख्यमंत्री के यहां भी छापा नहीं पड़ा। क्यों विपक्षी राज्यों में छापा पड़ता है। मतलब जहां चुनाव होते हैं, वहां केंद्रीय एजेंसियों को शामिल किया जाता है।’’

पाकिस्तान से की तुलना
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जैसे पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि वहां क्रिकेट में 11 नहीं 13 खिलाड़ी खेलते हैं। वहां दो अंपायर भी खेलते हैं। ऐसी ही स्थिति यहां है, भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ती है, तो केंद्रीय एजेंसियां भी उसके साथ रहती हैं। अंपायर की तरह सीबीआई, ईडी, आईबी, सब शामिल हो जाते हैं।'


उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है: बघेल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बघेल ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। वहां की जनता परेशान है। जो जाति और धर्म की राजनीति कर रहे हैं, उनसे वहां की जनता ऊब चुकी है। वह अपनी समस्याओं का निदान चाहती है। महंगाई बढ़ी हुई है। बेरोजगारी बढ़ी हुई है। रोजगार कहीं मिल नहीं रहा। किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा। जानवर खुले में घूम रहे हैं। फसल बचाना मुश्किल है। इन सब मुद्दों को लेकर वहां के सभी लोग परेशान हैं, फिर भले ही वह किसान हो या नौजवान हो।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed