फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel and TS Singh deo again surfaced, a meeting of the legislature party convened

Chhattisgarh: टीएस सिंह देव के इस्तीफे से फिर गरमाई सियासत, सीएम बघेल ने कही यह बड़ी बात

Sun, 17 Jul 2022 02:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Jul 2022 02:02 PM IST
सार

बघेल ने कहा, पंचायत विभाग से इस्तीफे के बारे में उन्हें मीडिया के माध्यम से ही पता चला। हालांकि, उन्हें अभी तक टीएस सिंह देव इस्तीफा नहीं मिला है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel and TS Singh deo again surfaced, a meeting of the legislature party convened
भूपेश बघेल - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच खींचतान एक बार फिर सामने आई है। दरअसल,शनिवार को टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग से इस्तीफे का एलान कर दिया था। इसके बाद जब सीएम भूपेश बघेल से सिंह देव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक इस्तीफा नहीं मिला है। 

विज्ञापन


बघेल ने कहा, पंचायत विभाग से इस्तीफे के बारे में उन्में मीडिया के माध्यम से ही पता चला। हालांकि, उन्हें अभी तक उनका इस्तीफा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कहा कि इस्तीफा मिलने के बाद ही वह इस पर विचार करेंगे। सिंहदेव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और जीएसटी विभागों के मंत्री बने रहेंगे। सीएम बघेल ने कहा कि मैंने उनसे बात नहीं की है। मैंने उन्हें बीती रात फोन करने की कोशिश की थी लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन


बघेल ने बुलाई बैठक 
इस बीच सीएम बघेल ने आज शाम सात बजे राज्य विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी। इसमें 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव और 20 जुलाई से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बैठक में सिंहदेव के एक विभाग से इस्तीफा देने के बाद की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने इस्तीफे में दावा किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों के लिए एक भी मकान नहीं बनाया गया और ‘‘बार-बार अनुरोध’’ के बावजूद निधि आवंटित नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed