{"_id":"59f5ef2d4f1c1bd0538ba08c","slug":"chhattisgarh-cd-case-arrested-journalist-vinod-verma-on-three-day-police-remand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ CD कांडः तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पत्रकार विनोद वर्मा, 31 को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ CD कांडः तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पत्रकार विनोद वर्मा, 31 को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Oct 2017 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत के कथित सेक्स टेप मामले में एक स्थानीय अदालत ने पत्रकार विनोद वर्मा को 31 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वर्मा को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली के आरोप में छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विनोद वर्मा के वकील ने बताया कि पत्रकार को शनिवार रात गाजियाबाद से यहां ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था। उन्हें पुलिस की कड़ी सुरक्षा में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एसपी त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया, जहां से 31 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में धारा 156 (3) के तहत अर्जी देकर कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
वर्मा ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के दो प्रभावशाली मंत्रियों ने उनके खिलाफ साजिश रची है और उनके पास से कोई सीडी बरामद नहीं हुई है। वर्मा ने शुक्रवार को गाजियाबाद में अपनी गिरफ्तारी के बाद कहा था कि उनके पास छत्तीसगढ़ के एक मंत्री का सेक्स टेप है।
विज्ञापन
Journalist Vinod Verma sent to 3-day police custody. He was arrested by Chhattisgarh Police over a case of blackmailing & extortion
— ANI (@ANI) October 29, 2017
सेक्स सीडी: रायपुर पहुंचे पत्रकार विनोद वर्मा बोले- ये तो शुरुआत है, कई राज खुलने बाकी
सेक्स सीडी मामले में यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। गाजियाबाद स्थित आवास से शुक्रवार सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार विनोद वर्मा पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी रखने और एक व्यक्ति को धमकी देने के आरोप हैं।
वहीं रायपुर पहुंचे विनोद ने कहा कि अभी बहुत सारी बातें सामने आना बाकी हैं, इस मामले से जुड़े कई राज अभी तक सामने नहीं आएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सब समुद्र पर दिखने वाले बर्फीले पहाड़ की चोटी की तरह है।
बता दें कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार शाम 4 बजे विनोद वर्मा को लेकर रायपुर रवाना हुई थी। शनिवार रात पुलिस टीम 11.30 बजे उन्हें लेकर छत्तीसगढ पहुंची। उन्हें रायपुर के माना थाने में रखा गया है।
वहीं रायपुर पहुंचे विनोद ने कहा कि अभी बहुत सारी बातें सामने आना बाकी हैं, इस मामले से जुड़े कई राज अभी तक सामने नहीं आएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सब समुद्र पर दिखने वाले बर्फीले पहाड़ की चोटी की तरह है।
बता दें कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार शाम 4 बजे विनोद वर्मा को लेकर रायपुर रवाना हुई थी। शनिवार रात पुलिस टीम 11.30 बजे उन्हें लेकर छत्तीसगढ पहुंची। उन्हें रायपुर के माना थाने में रखा गया है।