{"_id":"615839e28ebc3e4afc3692fd","slug":"chhattisgarh-bus-full-of-trainee-police-personnel-falls-into-15-feet-deep-gorge-12-injured-4-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: ट्रेनी पुलिस जवानों से भरी बस 15 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 घायल, 4 गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: ट्रेनी पुलिस जवानों से भरी बस 15 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 घायल, 4 गंभीर
Sat, 02 Oct 2021 04:23 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 02 Oct 2021 04:23 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में बस चला रहा था। तेज गति के कारण बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में शनिवार सुबह ट्रेनी पुलिस जवानों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क किनारे 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 12 जवान घायल हुए हैं। इनमें से चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी जवान मुंगेली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मैनपाट स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 38 ट्रेनी जवानों को लेकर बस मुंगेली जा रही थी। इसी दौरान बस अमगांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। नीचे जाकर बस एक पेड़ में फंस गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद जवानों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में बस चला रहा था। तेज गति के कारण बस मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। हालांकि ड्राइवर का कहना है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसके चलते वह इसे नियंत्रित नहीं कर सका।
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 150 जवानों को सीएम बघेल के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मांगा गया था। इसके लिए मुंगेली से ही चार प्राइवेट बसें भेजी गईं। दो बसें कल रात करीब 70-80 जवानों को लेकर लौट गईं। दो बसें शनिवार सुबह जवानों को लेकर जा रही थीं। इनमें से पीछे वली बस अनियंत्रित होकर पलट गई।