फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh building will become indentity of state delhi

दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन होगा राज्य की पहचान

Sat, 08 Dec 2012 02:34 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 08 Dec 2012 02:34 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh building will become indentity of state delhi

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नई दिल्ली स्थिति छत्तीसगढ़ भवन का लोकार्पण किया। यह भवन दिल्ली में 7-सरदार पटेल मार्ग पर स्थित है। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि राजधानी दिल्ली में निर्मित छत्तीसगढ़ सदन और छत्तीसगढ़ भवन दोनों छत्तीसगढ़ की पहचान बनेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस नये भवन के बनने से अब दिल्ली आने वाले छत्तीसगढ़ के लोगों को और अधिक सुविधा मिल पाएगी। दोनों भवनों के बन जाने से दिल्ली में ठहरने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत पुराना हो गया था इसलिए इसमें सुधार कार्य कराया जाना जरूरी था। हमने उसी संरचना पर पुराने सिस्टम्स को बदलते हुए नये कार्य कराये हैं।
विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न महत्वपूर्ण स्थल भी छत्तीसगढ़ भवन से काफी पास हैं। राष्ट्रीय राजधानी में छत्तीसगढ़ के लोगों के बढ़ते आवागमन के मद्देनजर एक और नये भवन के निर्माण हेतु स्थल चयन किये जाने के निर्देश भी दिये हैं। लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि भवन के प्रथम तल में एक पैन्ट्री सूट और 9 कमरें, द्वितीय तल पर एक पैन्ट्री के अलावा राज्यपाल व मुख्यमंत्री के सूट व दो वीआईपी सूट बनाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार तृतीय तल पर 12 कमरे बनाये गये हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, लोकनिर्माण मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, गृह मंत्री ननकीराम कंवर और आदिमजाति विकास मंत्री केदार कश्यप सहित कई और अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed