फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh budget 2024: Innovation hub will be built in Nava Raipur, government made provision in budget

Chhattisgarh budget 2024: नवा रायपुर में बनेगा इनोवेशन हब, साय सरकार ने बजट में किया प्रावधान

Sat, 10 Feb 2024 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 Feb 2024 03:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ का पहला पेपरलेस डिजिटल बजट वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया। बजट में सरकार ने एक लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस बजट से रायपुर जिलें के निवासियों को भी कई सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh budget 2024: Innovation hub will be built in Nava Raipur, government made provision in budget
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बजट पेश किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ का पहला पेपरलेस डिजिटल बजट वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने विधानसभा में पेश किया। बजट में सरकार ने एक लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस बजट से रायपुर जिलें के निवासियों को भी कई सुविधाएं हैं। राज्य सरकार के इस बजट में रायपुर जिले के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रावधान देख सकते हैं।  

विज्ञापन
  • रायपुर-भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की जाएगी। इस क्षेत्र को विश्वस्तरीय आईटी सेक्टर, वेडिंग डेस्टीनेशन, एजुकेशन डेस्टीनेशन और हेल्थ डेस्टीनेश के रूप में विकसित किया जायेगा। 
  • विज्ञापन
  • नवा रायपुर में आईटी आधारित रोजगार सृजन के लिए ’प्लग एंड प्ले’ मॉडल का विकास किया जाएगा, इससे आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन के नए अवसर विकसित होंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर, नगरों को 'ग्रोथ इंजन' के रूप में विकसित करने की कार्य योजना तैयार की जाएगी।
  • उरला, सिलतरा जैसे क्षेत्रों के अनुरूप औद्योगीकरण की नीति बनाया जाएगा। मैदानी कृषि प्रधान जिलों में कृषि आधारित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय की स्थापना और राज्य स्तरीय नवीन कृषि यंत्र परीक्षण प्रयोगशाला के भवन निर्माण के लिए प्रावधान किया।
  • रायपुर संभाग मुख्यालय में नवीन स्नातकोत्तर छात्रावास की स्थापना की जाएगी।
  • राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए रायपुर जिले में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त न्यायालयों की स्थापना। तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नए पदों के सृजन का प्रावधान किया गया है। 
  • नवा रायपुर, अटल नगर में केन्द्रीय विद्यालय, मेडिकल हब एवं अन्य आंतरिक मार्गों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 
  • नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के लिए 206 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की भांति रायपुर में बनने वाले छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थान के भवन निर्माण का कार्य इसी वर्ष से शुरू होगा। 
  • पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में स्टार्ट-अप, इनोवेशन एवं रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए सेन्ट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फेसिलिटी का उन्नयन किया जाएगा। इस के लिए 2 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 
  • पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में व्यवसाय मूलक पाठ्यक्रम के रूप में वाणिज्य अध्ययन शाला शुरू होगा।
  • आपराधिक न्यायिक तंत्र में निष्पक्ष परीक्षण और जांच के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में फोरेंसिक साइंस विषय के लिए अध्ययन शाला प्रारंभ की जायेगी। इसके लिए एक करोड़ का प्रावधान किया गया है। 
  • नवा रायपुर, अटल नगर में संगीत महाविद्यालय और ग्राम बेन्द्री, विकासखंड अभनपुर, जिला रायपुर में शासकीय महाविद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ का प्रावधान किया गया है। 
  • नवा रायपुर, अटल नगर में लाइवलीहुड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। इसके लिए एक करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  • विद्यार्थियों और आम जनता में विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करने एवं विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों को समझने के उद्देश्य से राजधानी में साइंस सिटी की स्थापना की जायेगी। इसके लिए 34 करोड़ 90 लाख का प्रावधान किया गया है। 
  • शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर का 1200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन किया जायेगा एवं 776 करोड़ की लागत से 700 बिस्तर अस्पताल का भवन निर्माण किया जाएगा।
  • डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर एवं फिजियोथेरिपी महाविद्यालय रायपुर में छात्रावास के निर्माण के लिए दो करोड़ का प्रावधान किया गया है। 
  •  सेमरिया में नया आयुर्वेद औषधालय खोला जाएगा।                
  •  प्रदेश के हैन्डलूम, हस्तशिल्प एवं अन्य स्थानीय उत्पादों के बिक्री एवं प्रचार-प्रसार के लिए मार्केट प्लेस उपलब्ध कराने के लिए राजधानी में यूनिटी मॉल की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 80 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed