{"_id":"661d746861bdc9ee4409454e","slug":"chhattisgarh-board-10th-12th-result-copies-evaluation-completed-result-can-be-released-on-this-date-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Board Result: कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, इस डेट को जारी हो सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Board Result: कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, इस डेट को जारी हो सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Tue, 16 Apr 2024 12:12 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:12 AM IST
सार
Chhattisgarh Board 10th-12th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम एक पखवाड़े के अंदर जारी हो सकते हैं। माशिमं ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित हो सकते हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Chhattisgarh Board 10th-12th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम एक पखवाड़े के अंदर जारी हो सकते हैं। माशिमं ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 30 अप्रैल तक घोषित हो सकते हैं। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 14 अप्रैल को पूरा हो चुका है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा। इसके बाद उसका लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर डाल दिया जाएगा। ताकि छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सके।
विज्ञापन
हालांकि बोर्ड की ओर से परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य हो जाने से 15 दिन के अंदर रिजल्ट तैयार हो सकता है। ऐसे में 30 अप्रैल या एक मई को परीक्षा परिणाम जारी किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव होने से जल्द हो गई बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से 23 मार्च तक हुई थी। जहां 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को खत्म हुई। वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक चली। इस बार लोकसभा चुनाव होने की वजह से जल्द ही बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई। बोर्ड परीक्षा जल्द खत्म होने से मूल्यांकन भी 14 अप्रैल तक पूरा हो चुका है। 10वीं में इस बार 3 लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह 12वीं में 2 लाख 55 हजार छात्रों ने पंजीयन कराया है।
विज्ञापन
सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर एक्टिव रहेगा। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर दर्ज करना होगा।
यहां जानें, रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
- रिजल्ट देखने के लिए छत्तीसगढ़ माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा।
- जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल यानी रोल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। यहां से आप रिजल्ट डाउनलोड कर सकते सकते हैं।