फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP organization Change: Sanjay Srivastava becomes state general secretary, 12 working committee

छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बदलाव: संजय श्रीवास्तव बने प्रदेश महामंत्री, 12 कार्यसमिति सदस्य नियुक्त,देखें सूची

Sat, 03 Feb 2024 12:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 12:01 PM IST
सार

भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP organization Change: Sanjay Srivastava becomes state general secretary, 12 working committee
भाजपा कार्यालय, संजय श्रीवास्तव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति की है। प्रदेश पदाधिकारियों में 8 और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में कुल 12 लोगों की नियुक्ति की गई है। इसमें भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। रामजी भारती, जगदीश रोहरा और भरतलाल वर्मा भी प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। राजा पांडेय को सरगुजा प्रभारी, अनुराग सिंहदेव को बिलासपुर प्रभारी, रजनीश सिंह को बस्तर प्रभारी बनाए गए हैं। विकास महतो को प्रदेश मंत्री की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा कई नए चेहरे को भी मौका दिया गया है।

विज्ञापन


ये रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में ब्रजेश बिचपुरिया, कृष्णकांत पवार, राशि पवार, प्रभा दुबे, संजू नारायण, गुरु बालदास साहेब, राजीव पांडेय, आरपीएस त्यागी, डॉ. राधेश्याम बारले, एसडी बड़गैयां, ओमप्रकाश देवांगन और राहुल टिकरिहा शामिल हैं। 
विज्ञापन


यहां देखें सूची- 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed