{"_id":"60b9a9d9936f26334f293b73","slug":"chhattisgarh-bjp-leader-brijmohan-agarwal-controversial-comments-says-stop-food-and-drink-inflation-will-fall-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी
Fri, 04 Jun 2021 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:33 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस एक बार फिर आमने सामने हैं। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के विवादित बयान ने राज्य की सियासत में गरमाहट ला दी है। कांग्रेस ने उनके बयान पर तीखा पलटवार किया है।
विज्ञापन
बृजमोहन अग्रवाल, नेता, भाजपा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के एक बयान से राज्य में सियासा पारा गर्म हो गया है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन्हें महंगाई आपदा लग रही है, वह खाना-पीना छोड़ दें और पेट्रोल भरवाना भी छोड़ दें। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को वोट देने वाले और कांग्रेसी ऐसा कर लेंगे तो महंगाई कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। सुशील शुक्ला ने ट्वीट कर कहा, ''देखिए बीजेपी विधायक की बेशर्मी भरी सलाह। जनता खाना पीना बन्द कर दे, पेट्रोल डीजल का उपयोग बन्द कर दे तो मंहगाई कम हो जाएगी''
विज्ञापन
देखिये भाजपा विधायक की बेशर्मी भरी सलाह जनता खाना पीना बन्द कर दे पेट्रोल डीजल का उपयोग बन्द कर दे मंहगाई कम हो जाएगी@narendramodi @bhupeshbaghel @INCChhattisgarh pic.twitter.com/gwZxDAWLsK
— Sushil Anand Shukla inc (@SushilAnandCG) June 3, 2021
कांग्रेस ने कसा तंज
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल का ये बयान बेशर्मी की हद है। महंगाई की बेतहाशा बढ़ोत्तरी की वजह से देश का मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग त्रस्त है। केंद्र सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण लोगों के घरों के चुल्हें बुझ रहे हैं। भाजपा नेता का इस तरह बयान देना लोगों के जले पर नमक छिड़कने जैसा है।
बढ़ती महंगाई से जनता परेशान
गौरतलब है कि कोरोना महामारी से देश जूझ रहा है। इसी दौरान बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। देशभर में हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेलों की बढ़ती कीमतों के कारण फल, सब्जी समेत अन्य समानों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के कारण जनता परेशान है।