{"_id":"6ad9f2b1930edcef660258dd","slug":"chhattisgarh-bjp-in-charge-smriti-irani-raipur-visit-on-25-october-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर दौरे पर आयेंगी छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी: पार्टी चलायेगी 'घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ' अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर दौरे पर आयेंगी छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी: पार्टी चलायेगी 'घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ' अभियान
Thu, 22 Oct 2026 04:55 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Thu, 22 Oct 2026 04:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्तूबर को रायपुर आयेंगी। पार्टी ने स्वागत की तैयारी और संगठनात्मक अभियानों को लेकर कार्ययोजना बना ली है। ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के पहली बार छत्तीसगढ़ आने पर स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा जोरदार स्वागत करेगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्तूबर को रायपुर आयेंगी। पार्टी ने स्वागत की तैयारी और संगठनात्मक अभियानों को लेकर कार्ययोजना बना ली है। ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के पहली बार छत्तीसगढ़ आने पर स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा जोरदार स्वागत करेगा। इसके बाद माना एयरपोर्ट से लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर तक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
मिशन 2028 पर फोकस
बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा है कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से बूथ स्तर पर शुरू करनी होगी। सभी जनप्रतिनिधि सीधे बूथ स्तर के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने हर महीने जिला, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर अनिवार्य रूप से बैठक करने के निर्देश जारी किये हैं।
विज्ञापन
भाजपा के झंडों से सजेगा शहर
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के आने पर शहर में कहीं भी व्यक्तिगत फ्लेक्स या होर्डिंग्स न लगकर पूरे शहर को भाजपा के झण्डों से सजाया जायेगा। ईरानी 25 अक्टूबर को रायपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगी।
विज्ञापन
31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक चलेगा अभियान
भाजपा प्रदेश महामंत्री और रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी ने बताया कि 31 अक्टूबर को विशाल पदयात्रा निकाली जायेगी। वहीं 31 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक 'घुसपैठिए हटाओ-देश बचाओ' अभियान चलााय जायेगा। संगोष्ठियां आयोजित की जीयेंगी। इन सभी विषयों को लेकर सोशल मीडिया कैंपेन चलाया जायेगा। नवनियुक्त संगठन महामंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया। माना पंचायत क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिए संजय यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।