फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh bike rider dies due to trailer collision, two injured

Bilaspur: दशगात्र से लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल; लोगों ने लगाया जाम

Thu, 20 Oct 2022 12:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Oct 2022 12:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। हाईकोर्ट ने सड़कों की जांच के लिए न्यायमित्र का भी गठन किया है। न्यायमित्र ने सड़कों की हालत देखने के बाद उसकी रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है। इसी दौरान हाईवे पर फिर हादसा हो गया। 

विज्ञापन
chhattisgarh bike rider dies due to trailer collision, two injured
सड़क हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खराब और टूटी सड़कों ने बुधवार को फिर एक जान ले ली। इस बार एक ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा और रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों दशगात्र में शामिल होकर घर लौट रहे। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हादसा कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी नेशनल हाईवे पर हुआ है।
विज्ञापन


हाईवे पर ट्रेलर ने मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, तखतपुर के घुटेली निवासी रामकिशुन साहू (60) किसान थे। वह बुधवार सुबह सीपत क्षेत्र के सेलर में रहने वाले रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ बेटा भास्कर साहू और एक अन्य रिश्तेदार मेलऊराम साहू भी थे। तीनों वहां से सेंदरी गए। फिर दोपहर में गांव लौट रहे थे। अभी वे को-ऑपरेटिव सोसायटी के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में रामकिशुन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भास्कर साहू और मेलऊराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे से भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। नेशनल हाईवे में आने-जाने वाले गाड़ियों को रोक दिया। इसके चलते बिलासपुर- रतनपुर रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की अंडरब्रिज बनवाने की मांग
इस दौरान पुलिस नाराज ग्रामीणों को समाने का प्रयास करती रही, लेकिन वे अड़े रहे। ग्रामीणों वहां अंडरब्रिज बनवाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि यहां आए दिन हादसे होते हैं, फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि फिर अफसर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को किसी तरह से शांत कराया। साथ ही अंडरब्रिज के लिए आश्वासन दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed