{"_id":"61ab18ac8aff672955408d0f","slug":"chhattisgarh-balodabazar-ips-officer-abuses-constable-officer-transfer-after-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांस्टेबल से बोले एसपी, आईजी के पास जाओ या भूपेश के...मुझे फर्क नहीं पड़ता; ऑडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांस्टेबल से बोले एसपी, आईजी के पास जाओ या भूपेश के...मुझे फर्क नहीं पड़ता; ऑडियो वायरल होने के बाद गिरी गाज
Sat, 04 Dec 2021 12:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:58 PM IST
सार
मामला बलौदाबाजार जिले का है। ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला का तबादला कर दिया गया है, उन्हें 11वीं वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा भेजा गया है। वहीं कांस्टेबल का कहना है कि कथित ऑडियो में एक आवाज मेरी ही है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में एक आईपीएस अधिकारी और कांस्टेबल के बीच हुई कहासुनी का ऑडियो वायरल हो गया। इसके बाद आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। मामले के तहत बलौदाबाजार जिले के एसीपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने एक कांस्टेबल को भला-बुरा कहा, इतना ही नहीं उन्होंने उच्च अधिकारियों के खिलाफ भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जब यह कथित ऑडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इसके बाद आईपीएस अधिकारी एलेसेला का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मामले के तहत बलौदाबाजार जिले के एक कांस्टेबल ब्रम्हानंद देवांगन को सरकारी आवास आवंटित हुआ था। वह उसी आवास में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था, लेकिन जनवरी 2021 में उसे क्वार्टर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया। इस पर कांस्टेबल कई बार एसपी एलेसेला से मिला और उसने क्वार्टर खाली न कराने की अपील की। इसी दौरान एसपी ने उसे फटकार लगाते हुए भला बुरा कह दिया, जिसका ऑडियो पब्लिक में आ गया।
विज्ञापन
ऐसा क्या है ऑडियो में
कथित ऑडियो में कांस्टेबल ब्रम्हानंद यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि साहब मकान खाली नहीं कराईए। इसकी को लेकर पत्नी से भी विवाद होता है। इस अपील पर एसपी का पारा हाई हो जाता है और वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि तुम्हारी औकात क्या है, तुम इतनी ऊंची आवाज में मुझसे बात कैसे कर सकते हो। इसके आगे एसपी अपना आपा खो देते हैं और कहते हैं जाओ आईजी से बताओ, उसके बाप से बताओ या भूपेश बघेल से...मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। इस ऑडियो में एसपी कांस्टेबले ब्रम्हानंद को गाली देते हुए भी सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन