CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र; सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व सदस्यों को किया याद, बताई ये बात
Chhattisgarh Assembly special session: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले नेताओं को याद किया।
विस्तार
Chhattisgarh Assembly special session: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ की रजत यात्रा में योगदान देने वाले नेताओं को याद किया। इन तीन प्रमुख जनप्रतिनिधियों में रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल को याद करते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने राजनीतिक और सामाजिक जीवन की प्रेरक व्यक्तित्व थीं। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। बनवारी लाल अग्रवाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, दो बार के विधायक रहे और उनके जनसेवा से जुड़े कार्य, संगठन और समाज के प्रति समर्पण हम सब के लिए अनुकरणीय हैं।
मुख्यमंत्री ने राधेश्याम शुक्ल के बारे में कहा कि वे अनुशासित एवं कर्मनिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में याद किए जाएंगे। उनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश ने एक प्रतिबद्ध नेता को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने तीनों दिवंगत विभूतियों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.