{"_id":"5bc03e4abdec22500b4fc4a9","slug":"chhattisgarh-assembly-elections-mayawati-to-hold-election-rally-in-bilaspur-on-13-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2018: छत्तीसगढ़ में बसपा का चुनावी अभियान शुरू, मायावती की बड़ी चुनावी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2018: छत्तीसगढ़ में बसपा का चुनावी अभियान शुरू, मायावती की बड़ी चुनावी रैली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
छत्तीसगढ़ चुनाव में चुनावी अभियान में दमखम के साथ ताल ठोकने का दावा कर रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) शनिवार को राज्य में अपने चुनावी अभियान का आगाज करेगी। पार्टी ने अगले महीने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) (जेसीसीजे) के साथ गठबंधन किया है।
बसपा की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ओ. पी. बाजपेयी ने गुरुवार को बताया कि बसपा प्रमुख और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शनिवार को बिलासपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी।
उन्होंने कहा कि जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी भी रैली में मौजूद रहेंगे।
चुनाव गठबंधन समझौते के मुताबिक 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए बसपा 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेसीसीजे 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
अजित जोगी को गठबंधन में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
बाजपेयी ने कहा, ‘‘उनके (मायावती) दौरे के बाद 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।’’
राज्य के नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर पहले चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे जबकि बाकी 72 सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 11 दिसम्बर को होगी। (इनपुट:भाषा)